जनवाणी ब्यूरो |
यूपी: उत्तर प्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
जौनपुर और मऊ के CDO बदले
जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया का तबादला कर उन्हें मऊ का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर कार्यरत थे।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
शासन की तबादला सूची में पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म और मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन समेत कई विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
- अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से स्थानांतरित कर सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।
- डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है।
- जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया है।
शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

