Tuesday, September 29, 2026
- Advertisement -

Weather Update: ठंडी हवाओं ने दी दस्तक, दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज धूप और उमस के बाद अब लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाओं का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बदलाव ने न केवल मौसम को सुहावना बना दिया है, बल्कि प्रदूषण के स्तर पर भी सकारात्मक असर डाला है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 29 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 85 से 75 प्रतिशत के बीच रही और आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। वहीं, 30 सितंबर को तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि, आर्द्रता के स्तर में कमी आएगी, जिससे मौसम और अधिक सूखा और सुहावना महसूस होगा। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ से ‘अच्छी’ श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के प्रमुख इलाकों की बात करें तो आनंद विहार में एक्यूआई 69, अशोक विहार में 47, आया नगर में 60, बवाना में 66, बुराड़ी क्रॉसिंग में 58, कैंटोनमेंट एरिया में 75, चांदनी चौक में 73 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 89 दर्ज किया गया।

एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 83, सेक्टर-62 में 65, सेक्टर-1 में 71 और सेक्टर-116 में 79 रहा। गाजियाबाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां भी स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। गोविंदपुरम में एक्यूआई 30 (जो कि काफी अच्छा है), इंदिरापुरम में 74, लोनी में 57 और संजय नगर में 42 दर्ज किया गया। हालांकि, वसुंधरा (105), वेद विहार-लोनी (101) और वेव सिटी (104) जैसे कुछ इलाकों में एक्यूआई अभी भी ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: बेहट में गोकशी की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: बेहट क्षेत्र में गोकशी के प्रयास...

नई कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्द दस्तक देंगी ये 3 शानदार गाड़ियां

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here