Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

भारतीय तटरक्षक दल ने पकड़ी 300 करोड़ की ड्रग्स, हथियार गोला-बारूद समेत 11 पाकिस्तानी दबोचे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस गुजरात द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार- गोला-बारूद और 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है।

बल के अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात के दौरान ऑपरेशन चलाया गया था। अपनी रणनीति के आधार पर भारतीय तट रक्षक बल ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास अपने जहाज ICGS अरिंजय को तैनात किया था।

इसी दौरान, दल ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को रोक कर पूछताछ और जांच की। नाव की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीबन 300 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामदगी के साथ ही चालक दल के साथ नाव को भी अधिकार में लिया गया। जिसके बाद आगे की जांच के लिए चालक दल और नाव को ओखा लाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img