Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

शौकीन के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

  • पत्नी व गैर संप्रदाय के प्रेमी पर है पति की हत्या करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: चिंदौड़ी खास गांव में दो सप्ताह पूर्व प्रेमी व पत्नी के हाथों मारे गए शौकीन के शव को जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को कब्र से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में की गई।

गौरतलब है कि चिंदौड़ी खास निवासी शौकीन की दो सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसे हार्टअटैक बताकर दफना दिया गया था। लेकिन, इसके तीन दिन बाद थाने पर पहुंचे परिवार वालों ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि उनकी हत्या खुद उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंट कर की है और शव को दफना दिया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से थाने पर पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर भी दे दी गई थी। पत्नी का प्रेमी गैर संप्रदाय का बताया गया है। जिसके बाद से मामला चर्चा में चल रहा था।

35 23

हालांकि इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस जिला अधिकारी से अनुमति लेने की प्रक्रिया में जुट गई थी। लेकिन, पुलिस पर ही रहा वाली का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह पहले अजगर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह की अगुवाई में परिवार वालों ने कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन करके शौकीन के शव को कब्र से शीघ्र निकालकर पीएम कराने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्य में तेजी लाते हुए प्रक्रिया की शुरुआत कर दी थी।

इस प्रक्रिया में जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को शौकीन के शव को कब्र से तहसीलदार सदर शिल्पा एरन की मौजूदगी में निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी पुलिस की मौजूदगी में कराई गयी। तहसीलदार भी मौजूद रहीं जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

36 22

जिसके बाद अब इस मामले में आगे की कार्यवाही पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद शौकीन के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img