Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

नोएडा: घर जा रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वैन चालक और उसके दो साथियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर इस वारदात को अंजाम दिया है।

जान बचाकर भागी युवती ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

किसी काम से वह नोएडा गई थी

औरैया के बिधूना निवासी एक 23 वर्षीय युवती प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही है। किसी काम से वह नोएडा गई थी। बीती शाम वह नोएडा से अपने घर जाने के लिए निकली। सीधे बिधूना के लिए गाड़ी न मिलने पर सेक्टर-37 से रात 8:30 बजे फिरोजाबाद तक के लिए वैन में बैठ गई।

युवती के मुताबिक

युवती के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे में एत्मादपुर थाना क्षेत्र स्थित कुबेरपुर कट के पास बाकी सवारियां उतर गईं। इसके बाद यहां से फिरोजाबाद तक वह अकेली गई। फिरोजाबाद में उतरते समय चालक ने पूछा कि कहां जाना है। उसने बताया कि उसे आगे बिधूना जाना है। इस पर चालक ने कहा कि वह भी वहीं जा रहा है। गाड़ी में बैठी रहो छोड़ देंगे।

वह दोबारा उसी गाड़ी में बैठ गई

बताया कि इस पर वह दोबारा उसी गाड़ी में बैठ गई। कुछ देर में उसे झपकी लग गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को वापस कुबेरपुर कट के पास पाया। वहां दो अन्य लोग और खड़े थे, जो चालक को जानते थे। मेरे पूछने पर कि मैं यहां कैसे आ गई उन्होंने कुछ नहीं बताया और उसे जबरन सुनसान जंगल में खींच ले गए।

दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया

उसने बताया कि चालक और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से निकल रही एक ऑटो में बैठा दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती बताई।

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया

युवती की शिकायत पर टोल पर लगे सीसीटीवी की मदद से गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, और पूछताछ की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा है, और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img