Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

झूठे मुकदमे में जेल भेजने के विरोध में प्रदर्शन

  • भगीरथ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: भगीरथ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राजनैतिक द्वेष भावना के चलते झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भगीरथ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सैनी उर्फ सुदर्शन सैनी पुत्र सुखराम निवासी ग्राम नांगल, जिला सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मणि अरोरा को सौंपा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोनू सैनी को राजनीतिक द्वेष के चलते झूठे मुकदमे में नाम बढ़ा कर जेल भेजा गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछड़े समाज पर अत्याचार करने का आरोप लगाया जिसकी सैनी, मौर्य, माली, शाक्य, कुशवाह व संपूर्ण पिछड़ा समाज घोर निंदा करता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करा कर न्याय दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष कांग्रेस दीपक सैनी, अंकित सैनी, बिजेंद्र सैनी, धर्मेंद्र काम्बोज, रविकांत सैनी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img