Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

बॉलीवुड: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का हुआ निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड में मानो कोहराम सा मचा हुआ है। जहां देखो वहां मौत, सुसाइड, मर्डर ऐसे ही सिनेमा इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का आज निधन हो गया है। आपको बता दें, पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया

पिछले दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दवाइयों का असर होने के बाद भी वह खतरे से बाहर नहीं थे।

पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े

नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था। ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,’दस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का भी निर्माण किया था। गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img