Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

आठ दिन बाद गंगा में मिला यूटयूबर का शव

  • प्रोजेक्ट पर काम करने गया था ऋषिकेश
  • बेटे का शव देख परिवार में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आठ दिन पहले ऋषिकेश में नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय डूबे मीनाक्षीपुरम निवासी यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया था। परिजन जब शव को लेकर ऋषिकेश से मीनाक्षीपुरम आए तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पुत्र के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान मीनाक्षीपुरम, ई-63 निवासी सुनील सैनी (26) पुत्र सुरेश सैनी नहाते समय गंगा में डूब गया था। घटना के बाद से एसडीआरएफ लगातार युवक की तलाश में जुटी थी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पशुलोक बैराज में एक शव के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने उसकी पहचान सुनील सैनी के रूप में की। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील सर्वाइवल नील के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील एक फ्रीलांस फोटोग्राफर भी था।

14 26

ऋषिकेश में भी वह योगा से संबंधित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। परिजनो ने शव की पहचान कर ली है गुरुवार शाम सात बजे शव मीनाक्षीपुरम स्थित घर पहुंचा तो परिजनो में कोहराम मच गया। मां गश खाकर बेहोश हो गई। बता दे कि सुनील तीन दोस्तों के साथ वहां घूमने गया था। सुनील कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी का भाई था।

भंवर में फंस कर डूब गया था सुनील

कसेरूखेड़ा के पूर्व पार्षद सुशील सैनी का छोटा भाई सुनील सैनी ऋषिकेश में रहकर फोटोग्राफी करता था। गत बुधवार को सुनील तीन दोस्तों के साथ मुनि की रेती तपोवन क्षेत्र के साई घाट के पास नहा रहा था। तभी तैरते वक्त पानी में भंवर आया और सुनील भंवर में डूब गया था। डूबते सुनील ने काफी शोर मचाया चिल्लाया मगर जब तक साथी दोस्त बचाने का प्रयास करते तब तक सुनील डूब चुका था।

साथी दोस्तो ने सूचना पुलिस और परिजनो को दी परिजन तुरंत मेरठ से ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए थे और वही डेरा जमाए हुए थे। लगातर सुनील के शव की तलाश हो रही थी। सुनील ने गंगानगर आईआईएमटी से बीजेएमसी व एमजेएमसी की पढ़ाई की थी। वर्ष 2022 में पास आउट किया था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई माना इंटर कॉलेज कसेरूखेड़ा से की थी। बदहवास परिजनो ने बताया की नीट की तैयारी कर रहा था।

कांग्रेसी नेता शामिल हुए अंतिम संस्कार में

कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुशील सैनी के छोटे भाई यूट्यूबर सुनील सैनी के निधन की सूचना पर तमाम कांग्रेसियों का उनके आवास पर जमावड़ा रहा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल भी देर शाम अम्हेड़ा पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सभी कांग्रेसियों ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के अलावा पंडित नवनीत नागर, सलीम खान, धूम सिंह, रंजन शर्मा, संजय कटारिया, रोबिन नाथ उर्फ गोलू तथा राजीव यादव मुख्य रूप से शामिल थे।

एक्सप्रेस वे पर बाइक खाई में गिरी, छात्र की मौत

मेरठ: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे मोदीनगर कट के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक साइड बाल से टकरा गई। जिस पर सवार दो छात्र 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रोहटा रोड निवासी हरीश प्रजापति व अर्जुन यादव (18) पुत्र संजय यादव गुरुवार बाइक से मोदीनगर जा रहे थे। इस दौरान जिस समय वह एक्सप्रेस-वे स्थित मोदीनगर कट के पास पहुंचे उनकी तेज रफ्तार बाइक एक्सप्रेस-वे के साइड वॉल से टकरा गई। दोनों छात्र उछल कर 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। अर्जुन यादव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और हरीश प्रजापति के हाथ-पैर में फ्रेक्चर हो गया।

सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम व पुलिस पहुंची और घायल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि हरीश प्रजापति डीएन कॉलेज का छात्र है और छात्र अर्जुन यादव मोदीनगर के एसआरएन कॉलेज का छात्र है। अर्जुन की मौत की खबर घर वालों को लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार में गमगीन माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img