- एक साल से फरार चल रहा था शामली का हिस्ट्रीशीटर नसीम
जनवाणी संवाददाता |
शामली: एसपी अभिषेक के आदेश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अनियान के तहत शामली कोतवाली प्रभारी नेमचंद सिंह को सूचना मिली कि थाने का हिस्ट्रीशीटर और 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश नसीम उर्फ चोचड पुलिस इलियास निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपी नसीम को अजंता चौक शामली से गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सिटी बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि नसीम उर्फ चोचड़ शाति अपराधी है और थाने का हिस्ट्रीशीटर है। नसीम उर्फ चोचड के खिलाफ साल 2004 से अभी तक शामली सदर कोतवाली में चोरी, लूटपाट, डकैती की योजना बनाना, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने के 17 मुकदमें दर्ज हैं। नसीम उर्फ चोचड कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और एक साल से फरार चल रहा था।

