Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

महिला की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

  • बोरी में खून से सना मिला शव, नोच रहे थे कुत्ते
  • 15 टुकड़े थी महिला की सिर कटी लाश, क्षेत्रवासियों में मचा हड़कंप
  • एसपी सिटी और सीओ कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मिशन शक्ति अभियान के बीच महिला अपराध का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फातिमा गार्डन में शाम श्मशान घाट में खून से सनी बोरी के अंदर महिला की लाश के टुकड़े मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

लाश को देखकर क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। लाश को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। जबकि लाश का सिर गायब था, लाश पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिली। महिला के साथ गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भारकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहल्लपुर स्थित फातिमा गार्डन कॉलोनी में सोमवार दोपहर श्मशान घाट के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते खून से सनी प्लॉस्टिक की एक बोरी के साथ खींचतान कर रहे हैं। जिसके बाद दहशतजदा बच्चों ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी।

घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी किशन बिश्नोई, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरी का मुंह खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए।

बोरी के अंदर एक महिला की लाश के लगभग 15 टुकड़े भरे हुए थे। महिला की गर्दन के ऊपर का हिस्सा गायब था। ये नजारा देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस बारे में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे वहां फेंका गया है। एसपी सिटी ने बताया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना के खुलासे के लिये टीमें गठित कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img