Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सेंटमेरी और सोफिया स्कूल खुले गीत के साथ छात्रों का प्रवेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार को शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में शामिल सेंट मेरीज एकेडमी और सोफिया गर्ल्स स्कूल खुल गए। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं का तापमान चेक हुआ और इसके बाद प्रवेश दिया गया। वहीं सभी को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। साथ ही पहले दिन सोफिया स्कूल में प्रवेश के समय स्वागत गीत गाया गया।

प्रवेश के समय स्वागत गीत और कोरोना से बचाव जानकारी जगह-जगह चस्पा भी की गई। दोनों स्कूलों में संख्या बहुत कम रही। सोफिया गर्ल्स स्कूल में आठ छात्र-छात्राएं आए और कक्षा 10वीं से आठ छात्रों व कक्षा 12वीं से छह छात्र उपस्थित रहे। इसके अलावा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक स्कूल चला।

14 24

वहीं स्कूल में सुरक्षा के लिए बच्चों को बहुत बहुत दूर बिठाया गया और कोरोना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बार बार बच्चों को आपस में कुछ भी न शेयर करने की सलाह दी गई। साथ ही बच्चों को कोरोना के बारे में भी बताया गया। वहीं माध्यमिक विद्यालय भी खुले,लेकिन बच्चों की संख्या कम रही। माध्यमिक में बच्चों को दो पालियों में बुलाया गया। वहीं कुछ पब्लिक स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक भी बुलाया गया।

केएल स्कूल का फैसला फिलहाल नहीं खुलेगा

लगातार कोरोना केस मिलने के कारण और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कोरोना होने से केएल इंटरनेशनल स्कूल ने फैसला किया है वह फिलहाल नही खुलेगा। इस बारे में प्रधानाचार्य सुंधाशु शेखर का कहना है कि स्कूल आने में छात्र संख्या बहुत कम है और कम छात्र संख्या होने पर कोई जरुरी भी नहीं। क्योंकि आनलाइन भी वह पढ़ाई हो जाती है। बाकी सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल स्कूल नही खोला जा रहा है। बच्चे शिक्षक सुरक्षा के साथ अपने घरों में शिक्षण कार्य करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img