Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

‘सिंघम अगेन’ को लेकर नया अपडेट, अजय देवगन ने फोटो शेयर कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलवुड स्टार अजय देवगन के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा। उनकी कई फिल्में साल 2022 में रिलीज हुई, लेकिन ‘दृश्यम 2’ आते ही छा गई। ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। ‘दृश्यम 2’ के बाद अब अजय देवगन अपनी फिल्म ‘भोला’ के साथ फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले है। अजय देवगन इस फिल्म से जुड़े अपडेट्स अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार शेयर कर रहे है। लेकिन इसी बीच अजय देवगन ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस खुश हो गए।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ अपने पहले पार्ट के आने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। जिसके बाद से ही मेकर्स ‘सिंघम 3’ को लाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी बीच अजय देवगन ने एक तस्वीर शेयर कर ‘सिंघम 3’ को लेकर बड़ा हिंट दिया है। अजय देवगन ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रोहित शेट्टी के साथ खड़े दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, ‘नए साल की काफी अच्छी शुरूआत हुई है, मैंने ‘सिंघम अगेन’ की स्क्रिप्ट सुनी, जो काफी शानदार है। ये फिल्म हम दोनों की 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।’ इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

‘सिंघम अगेन’ में इस बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इस बार इस फिल्म में एंटरटेनमेंट जगत के बड़े स्टार अजय देवगन के साथ-साथ एक्ट्रेस भी पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाली है। इसको लेकर खुद रोहित शेट्टी ने खुलासा किया था। रोहित शेट्टी ने बताया था कि दीपिका पादुकोण ‘सिंघम अगेन’ में लेडी सिंघम के रोल में नजर आएंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img