Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

आज बागपत पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के बंदोबस्त

  • कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है भारत जोड़ो यात्रा
  • लोनी की ओर से डूंडाहेड़ा से बागपत सीमा में प्रवेश करेगी यात्रा, मवीकलां के रिसोर्ट में रूकेंगे राहुल व प्रियंका

मुख्य संवाददाता |

बागपत: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को बागपत जनपद में आएगी। लोनी की ओर से डूंडाहेडा चेकपोस्ट से यात्रा जनपद की सीमा में प्रवेश करेगी और यहां से खेकड़ा होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के निकट मवीकलां के द हरी कैसल रिसोर्ट में पहुंचेगी।

यहां राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित केंद्रीय नेतृत्व या यात्रा के मुख्य पदाधिकारी ही रूकेंगी। बाकी करीब दस हजार पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के रूकने के लिए पास में ही तीन बड़े टैंट लगाकर रूकने की व्यवस्था की गई है। बुधवार की सुबह छह बजे यात्रा मवीकलां से रवाना होगी। यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है। यह यात्रा सात सितंबर को शुरू की गई थी। जिसके बाद अब कई राज्यों से होती हुई अब यूपी में प्रवेश करके हरियाणा जाएगी। यूपी के गाजियाबाद व बागपत जनपद के अलावा शामली से यह यात्रा गुजरेगी। मंगलवार की शाम को यह यात्रा लोनी की ओर से दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से होती हुई बागपत में प्रवेश करेगी।

डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट से बागपत जनपद की सीमा में प्रवेश होगा। यहां से यात्रा मवीकलां गांव के द हरी कैसल रिसोर्ट में पहुंचेंगी। यात्रा का रात्रि विश्राम इसी रिसोर्ट में होगा। द हरी कैसल में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी व यात्रा के मुख्य पदाधिकारी ही रूकेंगे।

51

बाकी पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं के रूकने के लिए मवीकलां में विनायक कालेज के पीछे तीन बड़े टैंट लगाए गए हैं। इन टैंट में एक महिलाओं के लिए पहले ही आरक्षित रखा गया है। ताकि महिला कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा यात्रा के लिए खाने व अन्य व्यवस्थाएं की गई है।

रिसोर्ट में राहुल, प्रियंका व अन्य के खाने की व्यवस्था है। बताया जाता है कि खाने में मिठाई भी बनाई गई है। यात्रा यहां रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह बड़ौत के लिए रवाना होगी। यात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा मवीकलां में लग गया है। लोनी में यहां से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।

सुबह छह बजे रवाना होगी यात्रा

बागपत के मवीकला के द हरी कैसल रिसोर्ट से भारत जोड़ो यात्रा बुधवार की सुबह छह बजे बड़ौत के लिए रवाना होगी। यात्रा दिल्ली सहारनपुर हाइवे से गुजरेगी। गुफा मंदिर के निकट दोपहर के खाने की व्यवस्था व विश्राम की व्यवस्था की गई है। यहां एक विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसके बाद यात्रा बड़ौत पहुंचेंगी और छपरौली चुंगी पर एक नुक्कड़ा सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद यात्रा शामली जनपद की ओर रवाना होगी। बताया जाता है कि शामली जनपद के एलम के निकट रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

54

कंटेनरों का काफिला मवीकलां पहुंचा

यात्रा के साथ चलने वाले कंटेनरों का काफिला मवीकलां पहुंच गया है। इसके अलावा यहां कार्यकर्ताओं के लिए खाने व अन्य व्यवस्थाएं भी कर दी गई है। राजस्थान के महेंद्र हलवाई को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं के लिए अलग खाना है और वीवीआईपी के लिए अलग व्यवस्था कर दी गई है। यात्रा के 120 वालंटियर भी वहां पहुंच गए हैं। जो सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img