Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

हेमचंद शर्मा ने सं​भाला तहसीलदार ऊन का चार्ज

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: तहसील ऊन में तहसीलदार के रिक्त पद पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार न्यायिक कैराना को नियुक्त किया गया है। तहसीलदार ने तहसील कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। तहसील ऊन में तहसीलदार के पद पर तैनात भोपाल सिंह सैनी गत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे जिसके बाद से पद रिक्त चल रहा था।

इस पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने तहसीलदार न्यायिक कैराना हेमचंद शर्मा को नियुक्त किया है। हेमचंद शर्मा ने कार्यालय में पहुंच कर पदभार ग्रहण कर अधीनस्थों से परिचय किया। मूलरूप से अलीगढ़ के निवासी हेमचंद शर्मा पूर्व में कई तहसीलों में तहसीलदार के पद पर कार्य कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img