- राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मांगी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बुलंदशहर में विधानसभा उप चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग और हमले के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसा दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कराए जाने की मांग की।
मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि उप्र के जनपद बुलंदशहर में हाल में उप चुनाव का प्रचार चल रहा है। प्रचार के लिए गत 25 अक्टूबर को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रैली को संबोधित करने गए थे।
रैली को संबोधित करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तो तभी असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर फायरिंग की। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हमला यह दर्शाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जान का खतरा है। जिसकी सुरक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। ज्ञापन में आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता चंद्रशेखर आजाद के लिए जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग करते हैं।
इस अवसर पर नासिर चौधरी एडवोकेट, जितेंद्र, उमेश गौतम, विजय, अभिषेक, अश्वनी कुमार, रजनीश गौतम, अंकुर कुमार, गोविंद कांधला, राजकुमार, प्रमोद निर्वाल आदि मौजूद रहें।

