Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

जेल में याकूब के बेटे की मौजमस्ती पर लगी रोक

  • खुलेआम सिगरेट पीना और महफिल जमाने को लेकर पुलिस नाराज
  • एसपी देहात ने जेलर से जताई नाराजगी, अब लगी रोक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की जेल में बढ़ रही मौजमस्ती की शिकायत जब पुलिस अधिकारियों को हुई तो एसपी देहात ने इस पर सख्ती दिखाते हुए जेलर से बात की और नाराजगी जाहिर की। इस पर भूरा को लेकर जेल प्रशासन सख्त हो गया है और उसकी मुलाकात भी सीमित कर दी गई है।
खरखौदा में याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्ट्री है।

इस फैक्ट्री में सील लगा दी गई थी। इसके बावजूद इसमें मीट पैकेजिंग का काम चल रहा था। 31 मार्च 2022 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पहले दस मजदूरों को पकड़ कर जेल भेजा था। इसके बाद याकूब कुरैशी, पत्नी संजीदा, बेटा इमरान और फिरोज उर्फ भूरा और मैनेजर मोहित त्यागी को नामजद किया था। मोहित त्यागी जेल में बंद है जबकि याकूब कुरैशी का परिवार फरार चल रहा था। पुलिस ने पूरे परिवार के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। याकूब और इमरान पर पचास हजार का इनाम किया गया है।

याकूब के बेटे भूरा को पुलिस गाजियाबाद से पकड़कर लाई थी। भूरा इस वक्त मेरठ जेल में बंद है। भूरा ने जेल में आते रंग दिखाने शुरु कर दिये थे। बिना मुलाहजा भुगते सीधे अस्पताल में भर्ती हो गया था। जब इस पर आपत्ति हुई तो उसे अस्पताल से शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद भूरा मुलाकात परिसर में खुले आम सिगरेट पीकर घूमने लगा और मुलाकातियों की संख्या लगातार बढ़ती गई।

जब इस बात की जानकारी एसपी देहात केशव कुमार को हुई तो उन्होंने जेलर से बात करके नाराजगी जाहिर की और सख्ती करने को कहा। इसके बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और भूरा की मौजमस्ती पर रोक लगा दी गई। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि भूरा पर नजर रखी जा रही है कि वो नियम कानून के तहत जेल में रहे।

इंस्पेक्टर मेडिकल अखिलेश हुए लाइन हाजिर

मेरठ: बुलंदशहर के एक मामले में प्रतिकूल प्रविष्टी मिलने पर एसएसपी ने मेडिकल थाने के प्रभारी अखिलेश गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी नये थानेदार की नियुक्ति नहीं की गई है। थाना प्रभारी पर महिलाओं पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भले ही बुलंदशहर के मामले में लाइन हाजिर करने की बात की हो, लेकिन तीन दिन पहले मेडिकल पुलिस ने उस वक्त महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। जब महिलाएं मारपीट के एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर रही थी। एसएसपी ने इस मामले में एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। बताया जा रहा है कि एसपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

अज्ञात युवकों ने छात्रा पर किया जानलेवा हमला

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कालेज जा रही एक छात्रा पर गांव के सामने तीन अज्ञात युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। जिससे छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लग गई। वहीं, छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी युवक मौके से भाग गए। जिसके बाद छात्रा ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

हाइवे स्थित एक गांव की छात्रा ने बृहस्पतिवार दोपहर तहरीर देते हुए बताया कि वह परतापुर स्थित एक कालेज से पढ़ाई कर रही है। वह सुबह के समय गांव के कच्चे रास्ते से हाइवे की तरफ जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि इसी बीच हाइवे से चंद कदम की दूरी पर अचानक से पीछे से उसके सिर पर किसी ने जोरदार प्रहार किया। वहीं, आरोपियों ने छात्रा के बाल पकड़कर खींचे। आरोपियों ने छात्रा के साथ जमकर मारपीट की।

छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर एक ग्रामीण मौके पर दौड़ा। मगर जबतक आरोपी मौके से भाग चुके थे। मारपीट में छात्रा के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद छात्रा ने थाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह किसी का चेहरा नही देख सकी। मगर तीन युवकों को उसने गांव की तरफ भागते हुए देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img