जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सहारनपुर में पड़ रही भीषण सर्दी के प्रकोप से राहगीरों को राहत दिलाने के लिए गरम चाय व अन्य खाद्य सामग्री स्टॉल लगाकर वितरित की गई।
स्टॉल का शुभारंभ विधायक राजीव गुंबर व संस्था के संस्थापक केएल अरोड़ा के द्वारा किया गया। संस्थापक केएल अरोड़ा जी ने बताया कि इस भीषण सर्दी में सड़क पर चलने वाले राहगीर व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए संस्था की ओर से चाय की सेवा की जा रही है एवं यह कार्यक्रम निरंतर चलेगा। वरिष्ठ नागरिक इतनी भयंकर सर्दी में अपने-अपने घरों से निकलकर सेवा में हिस्सा ले रहे हैं जो समाज के लिए प्रेरणा की बात है। कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत सिंह ने सर्व समाज से इस प्रकार के आयोजन करने का आह्वान किया एवं कहा कि जितना संभव हो सके जरूरतमंदों की सहायता करें।
महासचिव सुरेंद्र कुमार लूथरा व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा सहारनपुर की अनेक कॉलोनियों में इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार जैन, प्रेमनाथ छोकरा, हरीश अहूजा, यशपाल मलिक, सुभाष चंद, अमरजीत कौर, सुरेंद्र अरोड़ा, रामेश्वर प्रसाद, मूलचंद आनंद, विनोद कुमार गिरी, धर्मपाल उपाध्याय, वीरेंद्र बहल, प्रवेश धवन, राजेंद्र पाल, सुरेश कालड़ा, बृजमोहन सिंघल, वाई के गुप्ता, विनय राय अग्रवाल, सुरेश निझावन, निर्देश आदि उपस्थित रहे।

