जनवाणी संवाददाता |
अंबेहटा: नगर के निकटवर्ती गांव रनियाली दयालपुर मार्ग स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच का मुकाबला एकता क्लब अंबेहटा व नकुड टीम के बीच खेला गया।
जिसमें नकुड टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 195 रन का लक्ष्य विपक्ष एकता क्लब के समक्ष रखा । बल्लेबाजी करते शुभम 53,कुणाल 51, अलीशान16,जरीन 20, अमानत 15 व शोएब ने 20 रन बनाए। एकता क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते मरगूब अंसारी दो आशू कश्यप, संजीव शर्मा व निगम राठोर ने एक-एक विकेट लिया ।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब की शुरुआत खराब रही मात्र पहली गेंद पर महत्वपूर्ण विकेट ओपनर दानिश के रूप में गिर गया लेकिन लाजवाब पार्टनरशिप करते प्रदीप वर्मा 96 व पूर्व कप्तान सेठपाल सिंह 53 रन की नाबाद पारी खेल 18.3 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर 9 विकेट से नकुड टीम को पराजित किया । मैन ऑफ द मैच शानदार बल्लेबाजी करने वाले प्रदीप वर्मा को ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी कोच अर्जुन सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया मैच के अंपायर जनक सिंह व दीपक रहे।

