Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मवाना पुलिस का एक्शन, दबिश से पूर्व भागे तस्कर

  • सीओ आशीष बोले-नहीं चलने दिया जाएगा क्षेत्र में बूचड़खाना
  • दर्जनभर तस्करों को भेजा गया जेल

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी के निर्देश पर पुलिस भले ही पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अकबर बंजारा प्रकरण के मामले में करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है, लेकिन मवाना थाना पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर में जगह-जगह हो रहे अवैध कटान को लेकर शनिवार को जनवाणी में प्रकाशित खबर का असर देर रात देखने को मिला।

सीओ आशीष शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को लेकर तस्करों को दबोचने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन पुलिस से पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो गये। सीओ आशीष शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में मवाना सर्किल में कोई भी बूचड़खाना एवं मीट की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

थाने में तैनात मठाधीश पुलिसकर्मियों की शह पर नगर क्षेत्र में हो रहे पशुओं के कटान से लेकर अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को लेकर शनिवार अंक शीर्षक में मठाधीशों की सांठगांठ पर अवैध बूचड़खाना संचालित के तहत समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी अजय पाल को निर्देश देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने पुलिस टीम को लेकर अवैध बूचड़खाना संचालित करने वाले संचालकों के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि पशुओं के सौदागर घर छोड़कर फरार हो गये। सीओ आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से टीम को लेकर पूरी तरह से रातभर जाल बिछाकर रखा, लेकिन पशुओं के कटान करने वाले तस्कर अपने घरों में ताला लगा कर फरार हो गये।

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन से लेकर बूचड़खाना संचालित करने वाले संचालकों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके द्वारा मवाना सर्किल में पांच टीम को गठित किया गया है। खुद सीओ आशीष शर्मा, थाना प्रभारी मवाना अजय कुमार, एसआई भीम प्रकाश, फलावदा, हस्तिनापुर, बहसूमा, इंचौली आदि के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दबिश देकर कार्रवाई कराई जा रही है।

नगर क्षेत्र में अटोरा रोड, कल्याण सिंह, तेली वाला कुआं आदि स्थानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी तस्कर फरार मिले। पुलिस का रातभर चले एक्शन को लेकर अवैध बूचड़खाना संचालित करने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img