Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

खूब लड़ा पिज्जा, ‘हैदराबादी बिरयानी’ से हार गया

  • नए साल के जश्न में पिज्जा के मुकाबले रही बिरयानी की ज्यादा डिमांड
  • सबसे ज्यादा आर्डर मिले हैदराबादी बिरयानी को, दूसरे नम्बर पर रही लखनवी बिरयानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नए साल का जश्न हो और जुबां चटखारे न लें, यह नामुमकिन सी बात है। कोरोना काल के बाद इस बार नए साल के इस्तकबाल के लिए देश भर में जश्न का माहौल था। दो साल की कसक को लोगों ने जुबां के जायके के सहारे काफूर कर दिया।

मेरठ सहित देश के कई अन्य शहरों में इस बार नॉनवेज के शौकीन वेज के शौकीनों पर भारी पड़े। लिहाजा युवाओं की पसंदीदा डिश पिज्जा इस बार बिरयानी से हार गई। यह खुलासा हुआ है खाने पीने की चीजों की डिलीवरी करने वाली कम्पनी स्विगी से जुड़े कुछ सूत्रों द्वारा।

दरअसल, नए साल के जश्न में इस बार लोगों का रुझान खाने पीने पर अधिक रहा। विभिन्न होटलों ने भी इस बार कई नई डिशें लोगों को परोसीं। इसके अलावा आॅनलाइन डिमांड में भी कई प्रकार की नई डिशें शामिल की गई थीं। स्विगी सूत्रों के अनुसार इस बार आॅन लाइन डिमांड सबसे ज्यादा बिरयानी एवं पिज्जा की हुई। पिज्जा वैसे तो खूब चला लेकिन वो बिरयानी का मुकाबला नहीं कर पाया।

17 6

स्विगी ने देश भर में नए साल के जश्न के दौरान जहां पिज्जा के ढाई लाख आॅर्डर पहुंचाए वहीं बिरयानी के साढ़े तीन लाख। दरअसल कम्पनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक सर्वे भी किया था, इसमें भी बिरयानी की डिमांड ज्यादा रही। सूत्रों के अनुसार बिरयानी में भी हैदराबादी बिरयानी 75.4 प्रतिशत लोगों ने पसन्दी की। दूसरे नम्बर पर लखनवी बिरयानी रही जिकी डिमांड 14.2 प्रतिशत रही एवं 10.4 प्रतिशत के साथ तीसरे नम्बर पर कोलकाता की बिरयानी रही।

मेरठ में कई क्विंटल बिरयानी की खपत

नए साल के जश्न के अवसर पर मेरठ में भले ही कड़ाके की सर्दी थी लेकिन यहां भी लोगों की जुबां ने खूब चटकारे लिए। मेरठ में कोटला, खैरनगर, गुदड़ी बाजार, शाहगासा एवं मकबरा डिग्गी के कई खानसामा (खाना बनाने वाले) के अनुसार नव वर्ष (31 दिसम्बर 2022 से लेकर 3 जनवरी 2023) तक उन्हें बिरयानी की देग के बड़ी संख्या में आॅर्डर मिले। खैरनगर के मो. साबिर के अनुसार इन चार दिनों में उन्होंने 90 देगों के आॅर्डर पूरे किए।

कोटला के मो. शुऐब के अनुसार पहली और दूसरी जनवरी को उन्होंने रोस्ट बिरयानी की 35 से 40 देगे तैयार की। इसके अलावा गोश्त से जुड़े कारोबारियों के अनुसार नव वर्ष के अवसर पर उनके यहां बिरयानी के गोश्त की बिक्री आम दिनों के मुकाबले कई गुना अधिक रही। कोटले के मीट कारोबारी फारुख के अनुसार चिकन बिरयानी के लिए भी बड़ी संख्या में चिकन की डिमांड रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img