Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

क्राइम ब्रांच, सर्विलांस के कई बड़े खुलासे

  • पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने कई इनामी की हुई गिरफ्तारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने नये साल के पहले सप्ताह में दो 50 हजारी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की। वहीं टीम ने वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए लालकुर्ती और मेडिकल क्षेत्र में चोरी के वाहनों को बरामद कर शातिर चोरों को दबोच लिया। इतना ही नहीं गोरखपुर से वांटेड चल रहे एक इनामी को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। टीम ने कई अपराधिक घटनाओं को खोलने में स्थानीय पुलिस की मदद की।

वर्ष 2023 के पहले सप्ताह में क्राइम ब्रांच ने ऐसे कई खुलासे किये जो पुलिस के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने हुए थे। गोरखपुर से वांटेड 50 हजारी बदमाश तंजीम अली पुत्र जाकिर अली निवासी मोमीनाबाद लिसाड़ी गेट को सर्विलांस प्रभारी योगेन्द्र कुमार की टीम ने उसे समर गार्डन कालोनी के रिश्तेदार के यहां से चार जनवरी को दबोच लिया था। तंजीम ने गोरखपुर में विनय कुमार के घर में डेढ़ करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विनय का घर गोरखपुर में गोरख मन्दिर के पीछे था। वह मुख्यमंत्री के करीबी थे। घटना को अंजाम देने के बाद गोरखपुर पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क कर तंजीम को तलाश करने में सहयोग मांगा था। इसके अलावा सर्विलांस टीम ने स्वाट के साथ मिलकर 50 हजारी हाजी याकूब को दिल्ली से गिरफ्तार कर मेरठ लाया गया। याकूब ने भी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने रहने के लिए कई जिले और राज्य बदले,

लेकिन सर्विलांस की मदद से उसे पुलिस ने उसे आखिर दिल्ली से गिरफ्तार किया। सर्विलांस टीम के द्वारा दो जनवरी वर्ष 2023 को चोरी की एक स्कूटी और चार बाइकें लालकुर्ती क्षेत्र से बरामद की। वाहन चोर नावेद पुत्र फरीद अहमद बनी सराय चौक चौकी सोहराब गेट कोतवाली को गिरफ्तार किया गया था। क्राइम बं्राच अनित कुमार के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने पांच जनवरी को मेडिकल पुलिस के साथ मिलकर चोरी के वाहनों के कटे हुए पुर्जे और सामान के साथ तीन शातिरो को शास्त्रीनगर से पकड़कर वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

जिसमें टीम ने तीन अभिुयक्त आफान पुत्र शाबिर निवासी कैपिटल वाली गली बाबू सिलेंडर हापुड़ चुंगी लिसाड़ी गेट, शाहिद पुत्र लियाकत अली निवासी जाकिर हुसैन कालोनी लिसाड़ी गेट तीसरा इमरान पुत्र सलीम निवासी सेक्टर-13 शास्त्रीनगर को धर दबोचा। चोरी के वाहन शास्त्रीनगर सेक्टर-13 स्थित करोल बाग निवासी शाफिया के मकान में काटे जा रहे थे। जावेद उर्फ जहूर निवासी सोतीगंज मुर्सलीन निवासी सोतीगंज की तलाश में क्राइम ब्रांच जी जान से जुटी है। सर्विलांस सेल ने 100 गुमशुदा मोबाइल कीमत 21 लाख को बरामद कर एक बड़ा खुलासा किया था।

गुम हुए मोबाइलों को उन लोगों को सौंपा गया। जो मोबाइल मिलने की आस लगभग खो चुके थे। स्वॉट टीम ने सीएल एक्ट में वांछित 25 हजारी महताब उर्फ चिकना निवासी लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया। इंचौली थाना क्षेत्र में आनन्द पहलवान के भाई की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया गया।

गंगानगर में किशोरी के साथ हुई घटना में आरोपी अभिषेक वर्मा शिप्रा विहार थाना भावनपुर को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया। सभी घटनाओं में सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल शाहनवाज राणा, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र, अमित, आकाश चौधरी, संतरपाल, राहुल, दीपक, मनवीर, अरविन्द सिरोही, सोनू तेवतिया, अंजू चौहान का विशेष सहयोग रहा।

टीपी नगर पुलिस ने लगाए आरोपी के पोस्टर

टीपी नगर थानांतर्गत न्यू मुल्तान नगर में रहने वाली पांच साल की बच्ची अवनी के अपहरण में अब तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अब आरोपी के सीसीटीवी कैमरे की फोटो पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा करने वाले पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिये हैं। न्यू मुल्तान नगर में रहने वाले धीरेन्द्र की पांच साल की बेटी अनवी के अपहरण को लेकर पुलिस का पूरा फोकस परिवार पर टिका हुआ है।

दरअसल, धीरेन्द्र इस वक्त करीब चार लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है। उसका मकान भी बन रहा है और आजकल काम पर भी नहीं जा रहा है। पुलिस इस मामले में दो बिन्दुओं पर नजर रख रही है। पहला किसी सिरफिरे ने बच्ची को उठा लिया हो और उसे कहीं बेच दिया हो। दूसरा कहीं परिजनों ने तो बच्ची को कहीं भेज दिया हो। पुलिस का मानना है कि बच्ची के अपहरण के पीछे कोई कारण तो हो। टीपी नगर प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिये गए हैं। अगर कोई जानकारी मिलती है तो अवनी का पता चल जएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img