Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

दो शिक्षकों के अनुपस्थिति मिलने पर रोका वेतन

  • बीएसए ने नामांकान कम मिलने पर प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: बीएसए के निरिक्षण में दो शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के आदेश दिये। साथ ही नामाकांन कम मिलने पर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बुधवार को बीएसए ने जिले के कई स्कूलों में निरिक्षण किया। विकास क्षेत्र किरतपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मेमन सादात प्राथमिक विद्यालय ढांकी साधो तथा विकास क्षेत्र नजीबाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोचीपुरा के निरीक्षण में कमियां पाई गई।

उन कमियों के आधार पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मोचीपुरा विकास क्षेत्र नजीबाबाद में प्रात: दस बजे मात्र रसोईया के उपस्थित मिलने, एक अध्यापिका के बाल्य देखभाल अवकाश पर होने तथा दो अध्यापिका के बिना अवकाश प्रार्थना पत्र और सूचना के अनुपस्थित मिलने के कारण शहला अंजुम इंचार्ज अध्यापक तथा रेनू भटनागर सहायक अध्यापिका का 28 अक्तूबर का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय मेमन सादात में आशा फरीद सहायक अध्यापिका के 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चिकित्सा अवकाश का उपयोग के उपरांत अद्यतन सक्षम अधिकारी को अवकाश स्वीति हेतु आनलाइन आवेदन न करने के कारण उनका उपरोक्त अवधि का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय मेमन सादात एवं प्राथमिक विद्यालय ढांकी साधो में गत वर्ष के छात्र नामांकन के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में छात्र नामांकन कम होने के कारण प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के भीतर छात्र नामांकन में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img