Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र के शुभारंभ की सारी तैयारियां पूरी

  • गन्ना तौल के लिए किसानों को जारी किया इंडेंट

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: डीएसएम ग्रुप की धामपुर शुगर मिल के पेराई का गुरुवार को आज शुभारंभ होगा। प्रबंधन ने पेराई सत्र की तारीख तय कर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

धामपुर शुगर के पेराई सत्र का शुभारंभ 29 अक्टूबर को सुबह नौ बजे विधिविधान के साथ होगा। जिसको लेकर मिल की तरफ से इंडेंट किसानों को भेजना शुरू कर दिया गया है। साथ ही बुधवार से 137 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल प्रारम्भ कर दी गई है। शुगर मिल प्रबंधन द्वारा इस वर्ष भी समय से मिल का पेराई सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

05 31

जिसको लेकर मिल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुगर मिल्स लिमिटेड धामपुर के उपाध्यक्ष एमआर खान ने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर को पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। जिसको लेकर मिल के ब्वायलर आदि का ट्रायल भी कर लिया गया है। साथ ही इंडेंट किसानों को भेजना शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि धामपुर मिल के कार्यक्षेत्र में पेराई सत्र 2020-21 के लिए 207 गन्ना क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें 203 क्रय केंद्रों को स्थापित कर दिया गया है। एमआर खान ने बताया कि 137 गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी कर दिया गया है। जिन पर आज बुधवार से गन्ने की तौल शुरू हो गई है। शेष तौल केंद्रों पर कांटे भेजते हुए तैयारियां पूरी करवाई जा रही हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष लगभग 23.62 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी। इस बार भी शुगर मिल का पेराई सत्र समय से प्रारंभ हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img