Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर

जनवाणी ब्यूरो |

मंगलौर: केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसके लिए किए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा की गई।

बुधवार को केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में नव निर्वाचित प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर ने कहा कि यह संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। कॉलेज में अनुशासन एवं पढ़ाई का बेहतर माहौल हो, इस पर सभी को ध्यान देना है।

इसके अलावा आने वाले समय में सरकार की जो भी गाइडलाइन आएगी, उसका पालन किया जाएगा। छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए जो भी संभव होगा, उसको किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सैनी ने कहा कि समिति की कोशिश रहेगी कि इस बार बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सूबे की टॉपर की लिस्ट में कॉलेज का नाम हो। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल, डॉ. सत्यवीर सिंह, गुलशन अरोड़ा, रामेश्वर दयाल, प्रेमचंद, राम कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. सविता वत्स मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img