Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

एक से ज्यादा तो नहीं शहर में तेंदुए

  • बार-बार आबादी के बीच पहुंचने की वीडियो का रही सामने
  • जागृति विहार में अभी भी दहशत का माहौल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक ओर जहां तेंदुए ने लोगों की नींद उड़ा रखी है, वहीं बार-बार अलग-अलग क्षेत्रों से तेंदुए को लेकर वीडियो जारी की जा रही है। रात होते ही वीडियो जारी करने के साथ ही अफवाहों का दौर शुरु हो जाता है कि अब तेंदुआ यहां देखा गया है और अब यहां। ऐसे में लग रहा है कि शहर के अंदर कही एक से अधिक तेंदुए तो नहीं घूम रहे हैं।

22 8

बता दें कि तेंदुए के होने के दावे किए जा रहे है, वन विभाग टीम लगातार कांबिंग कर रही है। अभी तक केवल टीम को तेंदुए के पंजों के निशान ही मिल सके हैं, जिससे अनुमान लगाया गया है कि शहर की आबादी के बीच तेंदुआ भी मौजूद है। जागृति विहार, लखमी विहार समेत कैंट एरिया में अभी तक लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। दिन छिपने के साथ ही लोग घरों में कैद हो रहे है और बच्चों को तो बाहर ही नहीं निकलने दिया जा रहा है।

23 6

सोमवार को वन विभाग टीम की ओर से लखमी विहार, काली नदी समेत कई और एरिया में भी कांबिंग की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। मगर तेंदुआ किस तरह गया यह भी बताने की स्थिति में भी अभी अधिकारी नहीं है। डीएफओं राजेश कुमार ने बताया कि जागृति विहार और कैंट क्षेत्र में तीन टीमों को 24 घंटे के लिए लगाया गया है ताकि जहां से सूचना मिले वहां जाकर कांबिंग की जा सकें। उधर लोगों ले अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुद की मोर्चा संभालने का काम शुरु कर दिया हैं। लोग लाड़ी डंडे लेकर कॉलोनियों के गेट पर दिन छिपते ही खड़े हो जाते है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img