Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

पूरे परिवार को चपेट में ले रहा कोरोना, 104 संक्रमित

  • साढ़े पांच हजार टेस्टिंग हुई कोरोना से एक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोरोना का संक्रमण जिस परिवार में घुस रहा है। उस परिवार के हर सदस्य को चपेट में ले रहा है। कोरोना ने गुरुवार को आॅटो चलाने वाले छह ड्राइवरों को भी शिकंजे में ले लिया। एक महीने में आज 5528 लोगों की टेस्टिंग हुई और 104 लोग संक्रमित निकले और एक कोरोना पीड़ित की मौत हो गई। अब तक 12573 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। वहीं 293 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि कोरोना ने बाबा शाहखाकी निवासी एक परिवार के छह लोगों को संक्रमित कर दिया। इनमें छात्र, व्यापारी और गृहणियां शामिल है। जैन नगर की एक परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोग संक्रमित हो गए। दबथुवा गली नंबर दो, पंचशील कालोनी, श्रद्धापुरी, सदर और कायस्थ बड्ढा का व्यक्ति संक्रमित हो गया।

कोरोना ने डी ब्लॉक शास्त्रीनगर के अलावा मंगल पांडेय नगर के एक परिवार को चपेट में ले लिया। बेगमबाग भोपाल सिंह मंदिर वाली गली में रहने वाले चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। सदर क्षेत्र में तीन लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। न्यू सर्वोदय कालोनी में एक ही घर के चार लोग और संजय नगर गली नंबर दो में रहने वाला एक परिवार संक्रमित हो गया।

कोरोना ने कई कालोनियों कृष्ण वाटिका, सरस्वती लोक, जागृति विहार के एक परिवार के तीन लोग, गांधी आश्रम परिसर, सिखेड़ा, शिवशक्ति नगर, काशी राम कालोनी, भीम नगर आदि में संक्रमित निकले हैं। सीएमओ ने बताया कि रसूलपुर औरंगाबाद निवासी 63 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।

डीएम ने शहर में भ्रमण कर कोरोना नियंत्रण को देखा

मेरठ: डीएम ने गुरुवार को कोरोना महामारी के संदर्भ में प्रशासनिक स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को देखने व आमजन को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने तेजगढ़ी चौराहे पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयभीम नगर द्वारा लगाये गये कोरोना जांच कैम्प में दी जा रही व्यवस्थाओं को देखा।

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश व जनपद स्तर पर अनेकों कदम उठाये गये हैं, आमजन उसमें सहयोग करे। डीएम के. बालाजी ने कहा कि जब तक कोई वैक्सीन कोरोना महामारी के लिए नहीं बनती है तब तक बचाव ही बेहतर उपाय है। जिस किसी व्यक्ति में बुखार या खांसी या सांस फूलने के लक्षण है तो वह कोरोना की जांच अवश्य कराये व किसी प्रशिक्षित डाक्टर को दिखाये, इधर-उधर से बतायी दवाएं न लें।

समय से जांच करवाने पर वह अपने आपको व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकता है। डीएम ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि मास्क का उपयोग प्रत्येक दशा में करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, नियमित अंतराल पर हाथ धोये व सैनिटाइजर का उपयोग करें। उन्होने तेजगढ़ी चौराहे पर लगाये गये कोरोना जांच कैम्प में किये जा रहे एंटीजन टेस्ट प्रक्रिया को देखा। कोरोना जांच कैम्प में टेम्पो चालको व आमजन आदि की कोरोना जांच की गयी तथा मास्क का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक व स्वास्थय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

दौराला में 258 की गई जांच एक निकला पॉजिटिव

डीएम के आदेश पर त्योहारों का सीजन होने के कारण आॅटो चालक से लेकर व्यापारियों के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जांच कराने की अपील की जा रही है।

सीएचसी प्रभारी डा. सचिन ने बताया कि डीएम के. बालाजी ने त्योहारों के सीजन के चलते व्यापारियों, आॅटो चालकों के सैंपल लेकर जांच करने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लावड़ कस्बे में कैंप लगाया। टीम ने लगभग 130 चालकों की जांच की। सभी चालकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, चालकों को मिलाकर कुल 258 सैंपल लिए गए, जिनमें मटौर निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।

डा. सचिन ने बताया कि शुक्रवार को दौराला में सरधना रोड व मिल बाजार में कैंप लगाया जाएगा और सभी व्यापारियों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से टीम का सहयोग करने की अपील की और अधिक से अधिक संख्या में जांच कराने की बात कहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img