Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

पटाखा तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान

  • नगर में धड़ल्ले से चल रहा घनी आबादी में पटाखों का अवैध कारोबार

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: आगरा के बाद देर रात सरधना में हुए पटाखा विस्फोट में हुई मौत से पुलिस प्रशासन की नींद को उड़ा दिया। सरकार ने पूरे घटनाक्रम का आलाधिकारियों से संज्ञान लेकर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा दृष्टि से डीएम और एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल को लेकर गांव सठला व नगर में पटाखा तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बिना लाइसेंस के पटाखों का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने बिना लाइसेंस के पटाखा बना रहे कारोबारी के घर छापेमारी कर अधबने अनार व फुलझड़ी के खोखे व रेपर बरामद कर पटाखा कारोबारी को हिरासत में लिया।

सरधना में हुए पटाखा विस्फोट में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आने के बाद आलाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम कमलेश गोयल के नेतृत्व में सीओ उदय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा व फायर ब्रिगेड की पुलिस टीम को लेकर गांव सठला में छापेमारी अभियान चलाया।

20 33

इस दौरान लाइसेंस धारक बिट्टू उर्फ शाहनवाज के घर पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की और मौके से अधबने पटाखों के खोखे और रेपर बरामद कर पटाखा कारोबारी को हिरासत में लिया। पुलिस-प्रशासन की छापेमारी होती देख पटाखा तस्करों में हड़कंप मचा रहा, लेकिन पुलिस को कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं हो सकी। कहने के लिए नगर में बिना लाइसेंस से अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ कोई छापेमारी नहीं की गई।

नगर में घनी आबादी के बीच पटाखे बनाने का कार्य धड़ल्ले से चलाया जा रहा है तो वही पटाखा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान से लेकर घरों में पटाखों का जखीरा दबाए बैठे हैं। इस बात से यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस-प्रशासन की इस बड़ी चूक से नगर व देहात क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

एसडीएम कमलेश कुमार गोयल ने बताया कि नगर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बनाने वालों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाकर माल जब्त के साथ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में पटाखा तस्करों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img