Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर, बीच किनारे अकेले बैठी दिखी मालती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा सुपहिट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं। प्रियंका ने अब तक फैंस को अपनी बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन वह लगातार लाडली की फोटोज शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं।

20 36

कई बार प्रियंका अपनी फोटोज में बेटी और पति निक जोनस के साथ फैमिली टाइम बिताते हुए नजर आई हैं। लेकिन प्रियंका की लेटेस्ट फोटो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेटी की सिंगल फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालती की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मालती बीच किनारे अकेले बैठी दिख रही हैं। हालांकि, हर बार की तरह इस फोटो में भी नन्ही मालती का चेहरा नहीं दिख रहा है।

19 36

लेकिन उनकी क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं। एक्ट्रेस की बेटी ने एक ब्राउन कलर की जैकेट पहनी है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘दोपहर इस तरह।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक भावुक वाला इमोजी भी लगाया है।

22 33

कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेटी के साथ एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें दोनों मां-बेटी लाल कलर के आउटफिट में दिखे थे। इन फोटोज में मालती के शांत स्वभाव ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था।

इसी बीच, प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बच्चे के लिए सेरोगेसी का रास्ता क्यों चुना? एक्ट्रेस ने कहा था कि लोग मुझे कहते हैं कि रेडीमेड बच्चा ले आई या फिर कोख किराए पर ली है। मेरे बारे में आप जितनी मर्जी बात कीजिए। मैं खुद को मजबूत कर लेती हूं। लेकिन मेरी बेटी के बारे में बात करते हैं तो मुझे तकलीफ होती है। मेरी बेटी कभी गॉसिप का हिस्सा नहीं बनेंगी।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img