Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

कोस्ट गार्ड में 255 पदों पर निकली भर्तियां, इस दिन से करें आवेदन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल की तरफ से भर्ती की एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक कोस्ट गार्ड में बंपर पदों पर भर्तियां की जाने वाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 फरवरी से प्रारंभ होगी, जो 16 फरवरी 2023 तक चलेगी।

255 पदों पर भर्ती 

इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) में कुल 255 नाविक (जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच) पद पर भर्ती के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस भर्ती के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को गणित और भौतिकी विषयों के साथ इंटरमीडिएट या गणित और भौतिकी विषयों के साथ 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए।

जबकि नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

वेतनमान

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्तों के साथ 21,700 रुपये का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img