Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

बारातघर का सामान किया जब्त, वेंडरों पर जुर्माना

  • देहरादून चौक से अब्दुल्ला कॉलोनी तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम ने सोमवार को देहरादून चौक से अब्दुल्ला कॉलोनी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और सड़क पर अवरोध पैदा कर रहे वेंडरों से ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सड़क पर एक बारात घर का रखा सामान जब्त कर टै्रक्टर ट्राली से निगम लाया गया।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में निगम ने जेसीबी के साथ देहरादून चौक से अब्दुल्ला कॉलोनी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क पर एक बारात घर का लोहे का ढांचा भी जेसीबी से उठाकर और ट्राली पर लादकर निगम लाया गया। इसके अलावा सड़क यातायात में अवरोध बन रहे दो वेंडरों पर ढ़ाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम अधिकारियों द्वारा माइक से एनाउंस कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी तो अनेक अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया। जिन दुकानदारों ने सामान नही हटाया उनका अतिक्रमण हटाकर चेतावनी दी गयी।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, हेमराजसिंह, प्यार सिंह, प्रदीप, पवन, विक्रम, शिवकुमार, प्रवीण, नबाबुद्दीन, जगपाल, तौसीफ के अलावा सफाई निरीक्षक अमरीश कुमार व नीरज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img