Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

इस साल मार्च तक डेरा डालेंगे प्रवासी पक्षी

  • अक्टूबर और जनवरी में हुई बारिश से बदला मौसम चक्र
  • वेटलैंड्स में पानी भरने से अनुकूल हुआ वातावरण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अनुकूल वातावरण के चलते इस वर्ष प्रवासी पक्षी मार्च तक रुकेंगे। क्योंकि हाल ही में हुई वर्षा से हस्तिनापुर सेंचुरी का नजारा ही बदल गया है। वेटलैंड्स में पानी भरने से पक्षियों की अठकेलियां भी बढ़ गई है। बता दें कि हस्तिनापुर वन्य जीव क्षेत्र का वेटलैंड राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां पर ठंड के मौसम में हर वर्ष मीलों का सफर तय कर विदेशी पक्षी आते हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पक्षी प्रेमी हस्तिनापुर आते है।

गौर करने वाली बात यह है कि अक्टूबर व जनवरी में हुई बारिश ने हस्तिनापुर वेटलैंड को संजीवनी दे दी है और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि वेटलैंड में पानी भरने से अब पक्षी मार्च तक हस्तिनापुर में रुक सकेंगे। यानि की होली के आसपास पक्षी अपने वतन लौटने लगेंगे। हस्तिनापुर में इस वर्ष मध्य एशिया से आए बार हेडेड गीज की संख्या सबसे अधिक रही। इसको बिर्वा भी कहा जाता है। यह दो से तीन किलो भार का होता है। रुडी शेल्डक की संख्या भी इस वर्ष अच्छी रही।

04 29

वैसे इस पक्षी की संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है। ग्रे लेग गीज की संख्या भी अच्छी रही। वन विभाग के अनुसार गत वर्षों के मुकाबले पक्षियों की संख्या ठीक रही है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष हस्तिनापुर में 38 प्रजातियों के पक्षी पहुंचे। इस समय हस्तिनापुर का दृश्य आकर्षक बना हुआ है। मौसम के रंग बदलने के साथ ही पक्षियों ने फिर से अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img