Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

पुलिस का खेल: मृतक का नाम डाल दिया आरोपियों में

  • दारोगा ने आरोपी पक्ष से सेटिंग कर निकाले मुख्य नाम
  • सीओ के आदेश के बाद भी विवेचक को नहीं बदला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मैरिज ब्यूरो के नाम पर ठगी करने के मामले में मेडिकल थाने के एक दारोगा ने खेल कर दिया। पीड़ित पक्ष की सुनने के बजाय आरोपी पक्ष से मिलकर न केवल धाराएं हटा दी बल्कि आरोपियों में एक मृतक का नाम भी डाल दिया। सीओ ने दारोगा से जांच लेकर दूसरे दारोगा को सौंप दी

लेकिन विवादित दारोगा ने जांच संबंधित दारोगा को नहीं दी। पीड़ित पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

सोमदत्त विहार निवासी सुनीता देवी पत्नी शशी कुमार तोमर ने प्रभा पुत्री चमन लाल, हेमलता पत्नी चमनलाल, चमनलाल पुत्र अज्ञात, गुडडी पत्नी टेकराम, सचिन पुत्र टेकराम, दीपू पुत्र टेकराम निवासी ए-79, तक्षशिला कालोनी थाना मेडिकल जिला मेरठ के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 323, 452, 504, 1506, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

मेडिकल थाने में दर्ज मुकदमे में कहा गया कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से बेटे यादवेन्द्र की शादी करा दी थी। लड़की वालों की तरफ से गुड्डी पत्नी चमन लाल थी। इन लोगों ने यादवेन्द्र की शादी एक दलित लड़की से करा दी और आर्यसमाज मंदिर ने जब कागजात मांगे तो गुड्डी की तरफ से नहीं दिये गए। जब वर पक्ष के लोगों ने आपत्ति की तो गुड्डी ने कहा कि अब तो शादी हो गई है अगर समझौता चाहते हो तो पचास लाख देना पड़ेंगे।

सुनीता देवी ने मेडिकल थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बाद में कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज हुआ। बस यहीं से पुलिस ने खेल शुरु कर दिया। मेडिकल थाने में इस मामले की विवेचना में दारोगा यतेन्द्र गोस्वामी ने कार्यवाहक थाना प्रभारी के समय में मुकदमे से मुख्य आरोपी गुड्डी और चमन लाल का नाम निकाल दिया। पुलिस ने टेकराम का नाम मुकदमे में शामिल कर दिया।

जबकि टेकराम की मौत चार साल पहले हो चुकी है। जब सुनीता देवी ने इसकी शिकायत सीओ सिविल लाइन से की तो विवेचना यतेन्द्र गोस्वामी से लेकर पवन कुमार को दी गई। पवन कुमार ने सही ढंग से विवेचना की और आरोपियों के नाम दोबारा डाल दिये।

पवन कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होने के बाद जांच दारोगा अजय प्रताप को दी गई। वर्तमान समय में जांच फिर से दारोगा यतेन्द्र गोस्वामी के पास है जबकि सीओ सिविल लाइन के निर्देश हैं कि जांच किसी और दारोगा को दी जाए लेकिन यतेन्द्र गोस्वामी जांच देने को तैयार नहीं है। परेशान सुनीता देवी ने डीजीपी और मुख्यमंत्री को न्याय के लिये पत्र लिखा है।

इंस्पेक्टर के सामने रोया सिपाही…पड़ोसी कर रहा परेशान

कंकरखेड़ा: इंस्पेक्टर के सामने दूसरे जिले में तैनाता सिपाही पत्नी व पड़ोसियों के साथ पहुंचा। जहां उसने पड़ोसी पर परेशान करने का आरोप लगाया। अपनी बात इंस्पेक्टर को बताते हुए सिपाही रो पड़ा। पीड़ित सिपाही ने थाने पर पड़ोसी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र की एक कालोनी में यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही अपने परिवार के साथ रहता है। सिपाही ने बताया कि वह दूसरे जिले में 112 पर तैनात है। उसने कुछ दिन पूर्व उसने कॉलोनी के एक युवक से मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद से ही आए दिन युवक किसी ना किसी बात को लेकर परेशान करता आ रहा है। वहीं युवक के सिपाही के बराबर व पीछे की तरफ खाली प्लॉट पड़े हुए हैं।

कुछ दिनों से सिपाही ने घर पर रंगाई पुताई के लिए मजदूर लगा रखे हैं। मंगलवार को मजदूर युवक के खाली पड़े प्लॉट में सीढ़ी लगाकर दीवार का काम कर रहे थे। इसी बीच युवक भी मौके पर पहुंच गया। जहां उसने अपने प्लॉट पर सीढी लगाने का विरोध किया। साथ ही मजदूरों के साथ अभद्रता की। सिपाही ने युवक की हरकतों का विरोध किया तो युवक ने सिपाही के साथ भी बदतमीजी कर दी।

जिसके बाद सिपाही ने थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी सिपाही पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img