Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

गोरखपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप को चौथी बार जीत मिली है। जबकि समाजवादी पार्टी के करूणाकांत को हार मिली है।

बता दे कि स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना में भाजपा के देवेंद्र प्रताप को कुल 51699 वोट मिले। जबकि सपा के करुणाकांत को 34244 वोट प्राप्त हुए। देवेंद्र प्रताप को प्रथम वरीयता के अंतिम 8वें राउंड में विजय मिली। एक लाख एक हजार 158 वैध वोटों की गिनती हुई।

जीत के लिए 50 फीसदी और एक वोट यानी 50580 वोट पाना जरूरी था। 5,655 वोट पाकर रजनीश पटेल तीसरे पायदान और 2912 वोट पाकर दिलीप कुमार गौतम चौथे नंबर पर रहे। पढ़े-लिखे 8065 स्नातक ठीक से वोट नहीं डाल पाए, जिससे ये मत अवैध हो गए। 24 में से 6 प्रत्याशी 100 वोट भी नहीं पा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img