जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: भाजपा द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण वर्ग में बढ़ापुर मंडल के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ जिला महामंत्री द्वारा किया गया।
बढ़ापुर विधान सभा के मंडल बढ़ापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस के दूसरा सत्र महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल द्वारा लिया गया। एवं तीसरे सत्र के मुख्य अतिथि मुकुल चौहान जिला सह मीडिया प्रभारी रहे।
मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता व अयजराज एडवोकेट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मोती सिंह राठौड़, जयवीर पंचवाल, हेमपाल सिंह, प्रमोद चौहान, कुशल चौहान, अवनीश सतीश चौहान, चित्रपाल, जीत सिंह आदि पार्टी सदस्य मौजूद रहे।

