Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

किसानों के साथ सूटबूट वालों को भी धोखा दे रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ ही सूट बूट वालों को भी धोखा दे रही है। जी-20 बहाना है। पुराने इन्वेस्टमेंट में कितना पैसा आया, यह भाजपा सरकार क्यों नहीं बताती है। उन्होने कहा कि नाम बदलने से विकास नहीं होता है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है, अब सबको धोखा दे रही है। ये तमाम सवाल हम लोग उठाते रहे हैं, इसके लिए संघर्ष करेगें।

अखिलेश यादव आज आगरा में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के नाम पर भी भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। अगर इस सरकार ने समाजवादी सरकार द्वारा कराए गये विकास कार्यो को आगे बढ़ाया होता तो जी-20 की तैयारी के लिए इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसी तरह से सरकार ने कोई औद्योगिक नीति बनायी होती तो लोग निवेश करने आते।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बताए कि पिछले निवेशक सम्मेलन में कितना निवेश आया? कितना निवेश जमीन पर उतरा, और कितने लोगों को रोजगार मिला। मुख्यमंत्री जी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर झूठ बोल रहे हैं। एक तरफ बजट न देकर उद्योगपतियों को भगाया जा रहा है। दूसरी तरफ इन्वेस्टर्स मीट कर बुलाया जा रहा है।
समाजवादियों ने कभी किसी को अपमानित नहीं किया है, सबको स्वीकार किया। हम लोग भगवान विष्णु से लेकर उनके जितने अवतार है, सबका सम्मान करते हैं। सभी धार्मिक ग्रन्थों का सम्मान करते है। कुछ चीजों को हमने मुख्यमंत्री जी के लिए छोड़ दिया है। भाजपा के लोग “Religious Scientist” है वे व्याख्या कर दें हम सवाल नहीं पूछेंगे।

यादव ने कहा कि संविधान हमारा धर्म है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, डा0 राम मनोहर लोहिया ने कोशिश किया कि जातियां खत्म हो जायें। नेताजी कोशिश करते रहे जातीय भेदभाव खत्म हो, लेकिन कुछ चीजें सच्चाई है, उसे स्वीकार करनी पडे़गी। श्री यादव ने लोगों को बीजेपी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वह मायावी पार्टी है कब क्या मुद्दा उठा दे पता नहीं चलेगा। भाजपा चमत्कार करती रहती है।

यादव ने कहा कि अंग्रेजी की एक कहावत याद आ रही है “A friend in need is a friend indeed” आज देश के एक उद्योगपति को भाजपा की मित्रता की जरूरत है।

यादव ने कहा कि हेरिटेज, हिस्ट्री और आर्किटेक्ट को कैसे जोड़ा जाए। समाजवादी सरकार में आगरा में फतेहाबाद रोड को 4 लेन बनायी। लायन सफारी, मेट्रो के काम समाजवादियों की देन है। सरकार ये काम भी नहीं कर पाती। यमुना में पानी नहीं है। समाजवादी सरकार में आगरा कैफे 24 घण्टा चलने वाला बनाया था क्योंकि वहां पर्यटक आते हैं लेकिन भाजपा ने इस कैफे को नहीं चलाया। साइकिल ट्रैक समाजवादी सरकार ने ही बनाया था। भाजपाई सड़क और पेड़ो की कटाई में लगे है।

यादव ने कहा कि मुगल म्यूजियम नाम बदलने से विकास नहीं है। ये देश का बड़ा सवाल है, एक दिन में समझने से नहीं होगा। अगर आप महाभारत पढ़ोगे तो दानवीर कर्ण के साथ क्या हुआ? कर्ण को कितना अपमानित होना पड़ा।
यादव ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि जातीय जनगणना नही हो सकती सरकार से हट जाएं, तीन महीने में अगर जातीय जनगणना ना करके दिखाएं समाजवादी लोग तो बताइएगा। बहुत से पिछड़े, दलित, आदिवासी जिन्हें संविधान से जो अधिकार मिले इस सरकार ने नहीं दिए। इस सरकार को बताना चाहिए कि जो वीसी बने खासकर यूपी के उनमे कितने दलित और पिछड़े हैं?

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img