Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सरप्राइज गिफ्ट से गुलजार होगा वेलेंटाइन वीक

  • आकर्षक गिफ्टों से सजने लगे बाजार, गुलाब की बढ़ेगी मांग
  • 7 फरवरी से शुरू होगा वेलेंटाइन डे का काउंट डाउन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फरवरी का महीना शुरू होते ही वेलेंटाइन के लिए तैयारियां शुुरू हो जाती है। फरवरी यानि प्यार के इजहार का खास महीना। फरवरी की गुलाबी ठंड युवाओं में प्रेम की उमंगों को बढ़ा रही है। प्यार का इजहार करने वाले खास दिन वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए लोग सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर रहे है।

22 4

जिसके लिए उनके पास एक से बढ़कर एक आइड़िया है। शहर के विभिन्न बाजार वेलेंटाइन डे के लिए सज कर तैयार हो गए है और दुकानों पर वेलेंटाइन वीक के लिए आकर्षक और खास तोहफे भी मौजूद हैं, जो युवाओं को लुभाने का काम कर रहे है। मगर इसके बावजूद लोग कुछ ऐसा करना चाहते है, जो अलग तो हो ही लेकिन उनके साथी कोे पसंद आए।

सरप्राइज गिफ्ट का जमाना

वैसे तो उपहार अपने आप में बहुत खास होते हैं,लेकिन सरप्राइज गिफ्ट उससे भी अधिक खास बन जाते है। जब कोई अपना हमें अचानक से कोई उपहार देता है,तो उस पल की खुशी उपहार को और भी अधिक खास बना देती है।

इसबार वेलेंटाइन डे पर अपने साथी से प्यार का इजहार करने के लिए युवाओं में लघु फिल्म बनवाने का क्रेज काफी दिख रहा है। आर्चीज गैलरी के संचालक पुनीत बताते है कि वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार सजना शुरू हो गया है। 6 फरवरी से बाजार में रौनक शुरू हो जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img