Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

मिट्टी खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने कब्जे में लिया

  • सूचना के काफी देर बाद तक भी मौके पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भाजपाईयों में रोष

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी खनन के खिलाफ भाजपाईयों ने मोर्चा खोलते हुए मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित कर दिया परंतु काफी देर बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर भाजपाईयों में रोष व्याप्त हो गया। हंगामें की स्थिति बनने के लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे दरोगा ने खनन वाहनों को कब्जे में ले लिया। भाजपाईयों ने खनन अधिकारी बिजनौर को भी इस संबंध में अवगत कराया है।

साहनपुर बिजौरी मार्ग पर काफी समय से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन माफिया जेसीबी से रात के अंधेरे में मिट्टी का खनन कराकर कालोनियों एवं प्लांटो का भरान कराने में लगे हुए थे। मिट्टी के खनन को लेकर पूर्व में भी शिकायत की गई। मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे थे।

58 20 e1604146165493

बीती रात्रि बिजौरी मार्ग पर भाजपा नगराध्यक्ष पंकज शर्मा, संजय सैनी आदि ने मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर पकड़ लिये जबकि एक ट्रैक्टर चालक खाली ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

अवैध खनन को लेकर भाजपाईयों ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया । लगभग डेढ़ घंटे बाद एसआई विजय कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्हें भाजपाईयों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

एसआई ने खनन से भरे वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही की बात कही। उधर भाजपाईयों द्वारा खनन पकड़े जाने से खनन माफियाओं में हड़कम्प मच गया।

भाजपाइयों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। खनन कराने वालों में जलालाबाद के ठेकेदार शामिल बताए गये है।

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं आने से भाजपाई नाराज हो गये है। वहीं भाजपाईयों का कहना है कि इस मामले को सीएम के समक्ष रखा जाएगा।

कार्रवाई की जा रही: कोतवाल

इधर इस संबंध में कोतवाल संजय शर्मा का कहना है कि खनन करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img