Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

दो माह में 747 श्वानों का किया गया बंध्याकरण

  • नगर निगम ने श्वान बंध्याकरण के लिए संचालित किया है एबीसी सेंटर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम द्वारा संचालित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में दो माह में 747 श्वानों का बंध्याकरण किया गया है। बंध्याकरण के बाद सभी श्वानों को उनके मूल स्थान पर छोड़ दिया गया है। बंध्याकरण से जहां श्वानों की जनसंख्या में कमी आयेगी वहीं उनकी हिंसक प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा।

नगर निगम द्वारा गत 5 दिसम्बर 2022 को बेहट रोड़ स्थित शाकुंभरी विहार में एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की शुरुआत की गयी थी। 7 दिसम्बर से श्वानों का बंध्याकरण शुरु किया गया था। सेंटर का संचालन कर रहे वेटेरिनरी सर्जन, डॉ.अनुभव खजूरिया ने बताया कि अब तक यानि दो माह में 747 श्वानों का बंध्याकरण एवं एंटी रेबीज़ टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें 567 नर व 180 मादा शामिल है। प्रतिदिन करीब 15 से 20 श्वानों का आप्रेशन किया जा रहा है।

सेंटर के प्रभारी तथा पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बंध्याकरण के पश्चात सभी श्वानों को वापस उनके मूल स्थानों पर छोड़ा जाता है, किसी भी दशा में उन्हें अपने मूल स्थान से विस्थापित नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा सेंटर में श्वानों के भोजन तथा रख रखाव की पर्याप्त व्यवस्था है।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि आवारा श्वानों के बंध्याकरण एवं एंटी रेबीज़ टीकाकरण अभियान से श्वानों की जनसंख्या और उनकी हिंसक प्रवृत्ति में भी कमी आयेगी, जिससे लोगों को श्वानों द्वारा काटने की घटनाआें पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि श्वान बंध्याकरण की पूरी प्रक्रिया एनीमल बर्थ कंट्रोल नियम, 2001 तथा एबीसी माड्यूल 2015 के अनुसार ही संपादित की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img