Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

कलक्ट्रेट पर गरजे रालोद कार्यकर्ता

  • गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया भुगतान और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग को धरना

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। सरकार से गन्ना मूल्य घोषित करने और बकाया भुगतान की मांग सहित आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो रालोद सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान की अध्यक्षता में धरना दिया। धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि प्रदेश सरकार निकम्मी हो चुकी है। पेराई सत्र खत्म होने को है और गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। किसान परेशान है, कई चीनी मिल अभी तक बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं ने किसानों की फसल उजाड़ना शुरू कर दिया है। किसान रात रातभर जाग कर अपनी फसल का पहरा दे रहा है।

सरकार आवारा पशुओं से किसानों को मुक्ति नहीं दिला पा रही। बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है। युवक परेशान है, प्रत्येक वर्ग हाहाकार कर रहा है। फसल का लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है। उसके सापेक्ष सरकार फसलों का दाम नहीं दे रही। एमएसपी घोषित नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान नुकसान में पहुंच गया है।

रालोद नेताओं ने चेतावनी दी गई यदि प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियों से बाज नहीं आई तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारती, दीन मोहम्मद सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img