Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

श्रद्धालुओं ने भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: गुरुवार को धर्म नगरी खतौली के 9 जैन मंदिरों में भगवान पदम प्रभु का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर को मनाने के लिए स्त्री, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में मंदिरों में एकत्रित हुए। सभी ने श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजा अर्चना की। पवित्र मंत्रों के साथ भाव पूजा की गई। अनेक मंदिरों में धार्मिक विधान का आयोजन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने निर्वाण कल्याणक के लाडू समर्पित किए निर्वाण कांड पाठ का वाचन किया।

आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति की गई। इस पावन अवसर पर आयोजित धर्मसभा में डॉक्टर ज्योति जैन ने एक धर्म संदेश में बताया कि भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाना हम श्रद्धालुओं के लिए पुण्य का कार्य है। भगवान पदम प्रभु जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर हैं। मोक्ष कल्याणक हमें राग द्वेष से मुक्ति व संसार के आवागमन से मुक्ति के लिए प्रेरित करता है। तीर्थंकर पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक शिखरजी में मोहनकूंट टोंक नंबर आठ पर हुआ था। आज के ही दिन संध्या के समय चित्रा नक्षत्र में 1000 मुनिराजों के साथ सिद्ध पद को प्राप्त किया था। आज हमें अत्यंत भक्ति भाव से पदम प्रभु भगवान का पूजन करना है।

अपने कल्याण की भावना भानी है। हम सभी धर्मावलंबियों को अत्यंत प्रभावना के साथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाना चाहिए। जीवन को सफल बनाना चाहिए। भगवान पदम प्रभु हमारे लिए पुरुषार्थ जागृति के प्रेरणा स्रोत बनें। हम भी उनके मार्ग को अपनाकर अपना जीवन सफल बनाएं ऐसी हमारी भावना है। सभी व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलें। सर्वत्र शांति व कल्याण की भावना हो। मंगल आरती की गई धार्मिक प्रश्न मंच हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस अवसर पर अरुण नंगली, राजकुमार प्रवक्ता, कलपेंद्र जैन, मुकेश जैन एडवोकेट, राम कुमार जैन, संजय दादरी, अरुण औषधि, विवेक प्रवक्ता, दीपक भैंसी, अनुपम आढ़ती, राजीव मुखिया, राकेश अंबर, जय भगवान, शैली, करुणा प्रियंका प्रवक्ता, मीनू, अलका, आंचल, ममता, विभा, वर्षा, छवि, सुधा, अशोक शास्त्री, प्रवीण किराना, सुधीर मुखिया सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img