Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

डाकघर में आवेदकों की भीड़ बिछा न दें कोरोना का जाल

  • विशेष अभियान के बाद भी डाकघर में नहीं हो रही आवेदकों की भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डाक विभाग द्वारा आवेदकों की परेशानियों को दूर करने के लिए कितने ही प्रयास क्यों नहीं किए जा रहे हो, लेकिन उसके बाद भी डाकघर में आवेदकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

हालात ये है कि विशेष अभियान के बाद भी आधार एवं अन्य कार्यों को कराने सिटी और कैंट डाकघर में आवेदकों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे डाकघर में कोरोना की कड़ी बनने की संभावनाएं प्रबल बन रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

डाकघर में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

डाक विभाग द्वारा शनिवार को विशेष अभियान का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी डाकघर एव उपडाकघर पर आवेदकों के कार्य किए गए। आधार कार्ड एवं अन्य कार्य को कराने के लिए सुबह से ही डाक विभाग के बाहर आवेदकों की लंबी लाइनें लगने शुरु हो गई।

इस दौरान लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन भी नहीं हुआ। जिससे संक्रमण का खतरा बनने की पूरी संभावनाए बन रही थी। क्योंकि शासन ने दो फूट की दूरी का नारा दिया है, लेकिन डाक विभाग के बाहर लगी लाइन में दो फीट तो दूर दो इंच तक का फासला नहीं था और न ही आवेदक कोरोना के संक्रमण को देखते हुए गंभीर दिखाई दे रहे थे।

प्रवेश प्रक्रिया से बढ़ी छात्रों की संख्या

वर्तमान समय में विवि एवं विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिसमें आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी लिंक होना अनिवार्य हैं, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। जिस कारण छात्र-छात्राएं भी आधार कार्ड में करेक्शन कराने के लिए डाक विभाग का रुख कर रहे हैं। क्योंकि अन्य जगह पर आधार संसोधित कार्य आसानी से नहीं हो पा रहा। इसी वजह से डाक विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।

पूर्व में डाक विभाग में निकल चुके हैं कोरोना मरीज

पूर्व में भी आधार कार्ड बनवाने आ रही भीड़ के कारण सिटी डाकघर में कर्मचारियों के साथ-साथ आवेदक कोरोना संक्रमित पाएं गए थे। जिसके बाद डाक विभाग द्वारा सावधानी बरते हुए पहले कोरोना जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी, उन्हें ही कार्य कराने की अनुमति मिल रही थी। लेकिन यह नियम ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

जब इस नियम को बदल दिया गया उसके बाद फिर से आवेदकों की भीड़ बढ़ने लगी। हालांकि डाक विभाग द्वारा शनिवार को भीड़ की संख्या को देखते हुए आधार एवं अन्य कार्यों के लिए सीमित आवेदकों को क्रम दर क्रम प्रवेश की अनुमति प्रदान की। जिसके बाद ऊपर की व्यवस्था में सुधार हुआ, लेकिन बाहर का हाल बेहाल ही रहा।

बता दें कि आवेदकों की परेशानी को देखते हुए मेरठ-मुजफ्फरनगर मंडल प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी डाकघर एवं उप डाकघरों में आधार संबंधित कार्य किए जाएं। जिससे कि आवेदकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

इसलिए हर शनिवार को सभी उपडाकघर एवं डाकघर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में सिटी डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर हरीश कुमार गोंबर ने कहा कि आवेदकों की परेशानी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी विशेष व्यवस्था की गइ थी। सभी आवेदकों का कार्य समय पर कराया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img