Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

भोजपुरी सिनेमा की नामचीन अभिनेत्री हैं आम्रपाली दुबे

CINEWANI 1


एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, आज भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम है। वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है। भोजपुरी सिनेमा के टॉप सीरियल्स में तो उन्होंने नाम कमाया ही है, साथ ही वह बड़े पर्दे की भी नामी अभिनेत्री की कुर्सी पर एक लंबे वक्त से कब्जा जमाए बैठी हैं। जिस तरह से आम्रपाली की दीवानगी उनके फैन्स के सिर चढ़कर बोलती है, वह किसी से छिपी नहीं है। आज वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपए लेती हैं।

पिछले आठ साल में आम्रपाली दुबे ने अपना एक फाइनेंशियल अंपायर खड़ा कर लिया है लेकिन इसके बावजूद उनके पहनावे में आज भी एक सादगी नजर आती है। आम्रपाली दुबे ने जब से फिल्मों में कदम रखा, उनका नाम मशहूर अभिनेता निरहुआ के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि आम्रपाली उन्हें सिर्फ अपना दोस्त बताती हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत टीवी जगत में ‘रहना हैं तेरे पलकों की छांव में’ से की।

वह ‘मायका’,‘सात फेरे’, जैसे कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इन टीवी शोज के बाद से ही आम्रपाली दुबे को भोपुरी सिनेमा के आफर्स आने लगे। आम्रपाली ने अपना फिल्मी डेब्यू फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से किया था। इसमें वह एक्टर दिनेश लाल यादव के अपोजिट थीं। इसी फिल्म से दिनेश लाल यादव को निरहुआ के रूप में पहचान मिली।

धीरे-धीरे आम्रपाली, भोजपुरी फिल्मों का एक जाना माना नाम बन गर्इं। टीवी और भोजपुरी सिनेमा के अलावा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। अक्सर वह अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपना 36 वां जन्म दिन काफी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया।

उनके जन्म दिन पर भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार निरहुआ ने आम्रपाली को अपने सपनों की रानी बताते हुए उन्हें स्पेशल फील कराया। आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने कैरियर में एक दूसरे के साथ कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। आॅन स्क्रीन दोनों की कैमिस्ट्री जबर्दस्त रही है और यही कैमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आई है।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img