Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

केम्पस प्लेसमेंट में हुआ छात्र-छात्राओं का चयन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज में पैन इण्डिया कम्पनी बजाज एलियांज लाइफ इन्शुरेंस ने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के चयन को संस्थान में दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया का आयोजन किया। कम्पनी प्रतिनिधि सेल्स हैड रचित जैन, सेल्स मैनेजर आलोक कुमार, ने इस प्लेसमेंट ड्राइव को एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित कराया। प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को दो चरणों मे विभाजित किया गया।

प्रथम चरण में ग्रुप डिस्कशन एवं अंतिम चरण में सेल्स राउण्ड साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ काॅलेजेज के 108 छात्र-छात्राऐं सम्मिलित हुये, जिसमें से 59 छात्र-छात्राऐं लिखित परीक्षा पास कर दूसरे और अंतिम चरण में प्रवेश किया। चयन प्रक्रिया का द्वितीय व अंतिम चरण साक्षात्कार का रहा जिसमे चयनित 15 विद्यार्थियों को कम्पनी द्वारा सेल्स मैनेजर के पद पर 3.5 लाख प्रति वर्ष के वेतन के साथ चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनका उत्सावर्द्धन किया। कार्यक्रम का संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल रघुवंशी, मौ यूसुफ, सचिन कुमार एवं अन्य प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img