Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सुर साधकों ने अपनी प्रस्तुति से मोहा सबका मन

  • लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वर वाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत हुई प्रथम स्वर साधक प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वर वाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम स्वर साधक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष बाल बहादुर एवं मुख्य अतिथि फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार तिवारी ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया एवं महेश कुमार ने अतिथियों एवं निर्णायकों को पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 24 सुर साधकों ने अपनी प्रस्तुति दी। उक्त 24 सुर साधकों का चयन 285 प्रतिभागियों की ऑडिशन के उपरांत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रजनीश कुमार ने कहा कि संगीत के इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत अपने आप में एक अत्यंत सुखद अनुभव है। विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। निश्चित रूप से इसके द्वारा बच्चों में संगीत के प्रति रुचि उत्पन्न होगी और उनके अंदर अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा भी जाग्रत होगी।

प्रथम स्वर साधक प्रतियोगिता के बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्रशांत शेखर तिवारी, द्वितीय स्थान कृष्णा वर्मा एवं तृतीय स्थान आरव गोयल तथा किशोर वर्ग में प्रथम स्थान कार्तिक वत्स, द्वितीय स्थान शौर्य तायल एवं तृतीय स्थान हिमांशु चौधरी ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को आगन्तुक अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष बाल बहादुर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभिभावकों की उपस्थिति से जहां छात्रों का उत्साहवर्धन हुआ है, वहीं विद्यालय का मानवर्धन भी हुआ है। निर्णायक मंडल में प्रोफेशनल आर्टिस्ट लोकेश शर्मा एवं डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना के संगीत शिक्षक सोहन कुमार रहे।

कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में अथर्व, अभिषेक, एकांश, रुद्रांश, शौर्य, वैभव, आरव, प्रशांत, समर, कृष्णा, अंश, अभिनव तथा सीनियर वर्ग में लक्षित, तनिष्क, हिमांशु, गौरांग, उज्जवल, युवराज, अक्षय, आयुष्मान, कार्तिक, शोर्य, अंतरिक्ष, प्रिंस आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img