जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: आर्या फाउंडेशन फोर हेल्थ एंड एजुकेशन के सौजन्य से रविवार को बिजवाड़ा गांव की पक्की चौपाल में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें नेत्र चिकित्सकों ने 150 नेत्र रोगियों के नेत्रों की जांच कर 20 मोतियाबिंद के नेत्र रोगिया का ऑपरेशन के लिये चयन किया।

आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अरविंद तोमर ने फीता काटकर किया। शिविर में दिल्ली से आये नेत्र चिकित्सक डॉ. राकेश मोघा, बादल कुमार, रचना ने 150 नेत्र रोगियों के नेत्रों की जांच कर 20 मोतियाबिंद के नेत्र रोगिया का ऑपरेशन के लिये चयन किया। शिविर में करीब 50 नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्में व दवा भी वितरित की गई। शिविर में आयोजक राहुल कुमार, सुशीला देवी, कमल किशोर, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, विकास तोमर आदि का सहयोग रहा।

