Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जन्मदिन पर पौधारोपण कराया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली में रविवार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के सदस्यों व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुंगाना ने अंतर्राष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर के लड़के प्रतीक का तीसरा जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर दल के सदस्यों ने प्रतीक को पौधा भेंट किया। इसके बाद पौधे का प्रतीक के घर के आंगन में रोपण किया गया।

इस अवसर पर दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि हर मनुष्य को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जो भी पौधा लगाएं। उसकी रक्षा भी स्वयं करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना बेहद जरूरी है।

दल के संस्थापक सदस्य कृष्णपाल पहलवान ने कहा कि दल द्वारा पौधारोपण को लेकर मुहिम चलाई जा रही है। दल द्वारा शहर से लेकर गांवों तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।इस अवसर पर जगदीश, हर्षित, सूरज, हरेंद्र व सुमित आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img