जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। वहां पर नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष व बागपत नगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
नगर के भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जिशान ह्यात ने कहा कि आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी गांव-गांव व शहर-शहर पहुंचकर बाबा साहब के अमर संदेश को पहुंचाने का कार्य करना होगा और बहुजन हित में कार्य करने का आह्वान किया।
भीम आर्मी का प्रथम उद्देश्य भारत से अज्ञान व पाखंड को भगाना, शिक्षा ज्ञान की ज्योति जलाना ही मुख्य कार्य होगा। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष राजकुमारी व बागपत नगर अध्यक्ष डा. समीर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मतलूब, महासचिव संजय सिंह, अक्षय, नरेन्द्र, दीपक, संजय तोमर, अशोक चौहान, अरविंद, नूर मौहम्मद, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

