Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

यातायात जागरूकता नबंवर माह का किया शुभारंभ

  • डीएम रमाकांत पाण्डेय व एसपी धर्मवीर सिंह ने किया शुभारंभ
  • यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट के साथ निकाली गयी यातायात रैली

जनवाणी संवादाता |

बिजनौर: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से प्रतिवर्ष की भाती माह नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता हैं। यातायात माह नवंबर का शुभारंभ नुमाईश ग्राउण्ड पर डीएम रमाकांत पाण्डेय व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह बिजनौर ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने को कहा।

76

नुमाईश ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को डीएम रमाकांत पाण्डेय व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने किया। व्यक्तियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट के साथ यातायात रैली निकाली गयी। डीएम ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन व साथ ही कारोना महामारी के देखते हुए दोनों का पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि रैलियां निकालकर लोगों का नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

75

साथ ही बताया कि गन्ना सत्र शुभारंभ को देखते हुए यातायात विभाग की ओर से ट्रैक्टर चालक व किसानों को ट्रैफिक नियमों से अवगत कराया जाए। एसपी धर्मवीर सिंह ने लोगों को बताया कि नवंबर माह से यातायात माह का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन करे जिससे जानमाल हानि से बचा जाए तथा ट्रैफिक नियमों का सहयोग करे। रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगरग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगरयातायात व प्रभारी यातायात आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img