जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कमला नगर इलाके में एक ड्रग्स रैकेट का दिल्ली पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि, ड्रग्स का रैकेट चलाने वाला आरोपी का दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में एक बहुत बड़ा नेटवर्क है। इस रैकेट के निशाने पर एनसीआर के कैफे, स्कूल, कॉलेज के साथ कुछ प्रोफेशनल लोग भी है।
Delhi | A surprise raid was conducted and the following items were recovered from his possession- Ganja- Around 3 kg, Charas- 0.5 kg, Methamphetamine, 2 weighing machines, 2 smartphones with multiple social media accounts: Sagar Singh Kalsi, DCP North
— ANI (@ANI) February 19, 2023
इस खुलासे पर डीसीपी नार्थ सागर सिंह कलसी के निर्देश पर छापेमारी में इसका खुलासा हुआ और एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन किलो गांजा, आधा किलो चरस, मेथामफेटामाइन, 2 वेइंग मशीन समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट वाले 2 स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं।
बता दें कि, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 18 फरवरी को कमला नगर में एक पैन एनसीआर ड्रग्स रैकेट के आरोपी राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। जो पूरे एनसीआर नेटवर्क चला रहा था, जो डीयू के छात्रों और एनसीआर के कैफे को व्हाट्सएप, रैपिडो और पेटीएम जैसे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल कर निशाना बना रहा था।

