Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

भारतीय मूल की महिला होगी अगली अमेरिकी राष्ट्रपति?

Ravivani 28


चुनाव 2024 में भारत में भी होने हैं और अमेरिका में भी. एक सबसे बड़ा लोकतंत्र और एक सबसे पुराना. डेमोक्रेटिक पार्टी के पास अभी अमेरिका की सत्ता है लेकिन रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापसी के लिए फिर ताल ठोक रहे हैं. ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के लिए उम्मीदवार बनने से पहले रिपब्लिकन पार्टी में ही निमरत रंधावा उर्फ़ निक्की हेली के तौर पर सशक्त चुनौती का सामना करना पड़ेगा. माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगी.

राष्ट्रपति की कुर्सी के लिए अंतिम तौर पर मुक़ाबला कमला हैरिस और 51 साल की निक्की हेली के बीच हुआ तो ये चुनाव कई मायने में ऐतिहासिक होगा. एक तो व्हाईट हाउस की कमान पहली बार किसी भारतीय मूल के शख्स के हाथ में होगी. और दूसरी अहम बात- अमेरिका की बागडोर पहली बार कोई महिला संभालेगी. साउथ कैरोलिना की दो बार गवर्नर रह चुकीं निक्की हेली के पिता प्रोफेसर अजीत सिंह रंधावा साठ के दशक में अमृतसर से पहले कनाडा और फिर वहां से अमेरिका शिफ्ट हुए. निक्की की मां राज रंधावा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की.

डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया गया था. निक्की ने ईसाई धर्म अपनाने के बाद 1996 में माइकल हेली नाम के अमेरिकी शख्स से शादी की. शादी सिख और ईसाई रिवाज दोनों से हुई. निक्की और माइकल का एक बेटा और एक बेटी है. अगर निक्की या कमला हैरिस में से कोई भी राष्ट्रपति पद तक पहुंचने में कामयाब रहती हैं तो भी भारत के लिए कोई सॉफ्ट कॉर्नर की उम्मीद करना बेमानी होगा. ऐसा कमला हैरिस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पद पर रहते हुए अपने सख़्त रुख से दिखा दिया है.

किस्सा-ए-कोहिनूर

कोहिनूर हीरा फिर सुर्खियों में है. दरअसल, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की इस साल मई में आधिकारिक तौर पर ताजपोशी होनी है. किंग चार्ल्स की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला को भी साथ ही 6 मई को आधिकारिक तौर पर कंसोर्ट क्वीन का दर्ज़ा मिलेगा. खास बात ये होगी कि क्वीन के ताज में कोहिनूर हीरा नहीं दिखेगा. भारत के साथ रिश्ते को ध्यान में रखते हुए रॉयल फैमिली ने यह फैसला लिया है. कैमिला किंग चार्ल्स की दूसरी पत्नी हैं. प्रिंसेज डायना की मौत के बाद चार्ल्स ने कैमिला से शादी कर ली थी. ताजपोशी के बाद कैमिला के पास किसी तरह की कोई संवैधानिक शक्ति नहीं होगी लेकिन उनका पद ब्रिटेन की महारानी का ही रहेगा. 75 साल की कैमिला के लिए क्वीन मैरी का 100 साल पुराना क्राउन तैयार कराया जा रहा है.

इस क्राउन में कैमिला के सिर के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है. ब्रिटिश हुकमूत के दौरान भारत से लंदन ले जाए गए कोहिनूर हीरे को पहली बार किंग जॉर्ज- सिक्स्थ की पत्नी क्वीन एलिजाबेथ के क्राउन में जड़ा गया था. तब से यह हीरा ब्रिटेन की रानियों के ताज की शोभा बनता आया है. इस ताज को ‘द इंपीरियल स्टेट क्राउन’ कहा जाता है. कोहिनूर हीरे का इतिहास विवादों से भरा रहा है. साल 1849 में जब अंग्रेजों ने पंजाब पर कब्जा किया तो इस हीरे को ब्रिटेन की तब की महारानी विक्टोरिया को सौंप दिया. बाद में इसे और कई हीरों के साथ ब्रिटेन के शाही ताज में लगा दिया गया.

भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी इस हीरे पर अपना दावा कर चुके हैं. भारत कई बार कोहिनूर को वापस करने के लिए ब्रिटेन से मांग कर चुका है. अब ब्रिटेन को भारत की संवेदनाओं का इतना ख्याल है कि क्वीन कंसोर्ट के ताज में कोहिनूर को लगाने से बच रहा है तो क्या ये बेहतर नहीं होगा कि इस नायाब हीरे को वापस भारत को सौंप दिया जाए. इस वक्त भारतीय मूल के ऋषि सुनक ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैं. अगर वो इस दिशा में कदम उठाने की पहल करते हैं तो कोहिनूर के साथ-साथ उनका नाम भी हमेशा के लिए याद किया जाएगा.

स्लॉग ओवर

100 साल के एक शख्स से उनकी बढ़िया सेहत के राज़ के बारे में पूछा गया. शख्स ने इसका क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया. इंटरव्यू करने वाले ने सवाल किया- वो भला कैसे? शख्स ने साफ़ किया- हमारी शादी को 75 साल हो गए हैं. जब शादी हुई तो हम दोनों पति पत्नी ने वादा किया, जब भी हमारे बीच बहस होगी और जो हारेगा वो 5 किलोमीटर दौड़ लगाएगा. 75 साल से मैं हर रोज़ दौड़ लगा रहा हूं. इस पर इंटरव्यू करने वाले ने कहा, आपका तो ठीक, लेकिन आपकी पत्नी भी इस उम्र में पूरी तरह फिट हैं, वो कैसे? जवाब मिला- इसका राज़ है- 75 साल से मेरी पत्नी भी हर रोज़ मेरे पीछे दौड़ लगा कर देखती रही है कि मैं 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करता हूं या नहीं.


janwani address 4

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img